बजरंग पंडित
हिरणपुर दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर हिरणपुर के युवाओ द्वारा शनिवार को जबरदहा स्थित कई गांवों में जाकर गरीब ,बेसहारा बच्चो के बीच नए वस्त्र का वितरण किया। वितरण कार्य थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि , पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार दास व अन्य युवाओ द्वारा किया गया। युवाओ ने जबरदहा , बागति टोला , हाथकाठी आदि गाँवो के दर्जनों बच्चो को वस्त्र दिया। वही अत्यंत गरीब महिलाओ को साड़ी भी दिया गया। युवाओ की यह अनुकरणीय पहल वर्षो से अनवरत जारी है। जो युवा वर्ग स्वंय अपने स्तर से राशि संग्रह कर वस्त्र का वितरण करते आ रहा है। कोविड के दौरान युवा वर्ग द्वारा गरीबो के साथ साथ मजदूरों के लिए काफी उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया था। वही दुर्गा पूजा , दिवाली सहित अन्य मौके पर भी आगे बढ़कर कार्य करते आ रहा है। जो निरन्तर जारी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवाओ की यह प्रयास अनुकरणीय है। समाज के सभी वर्गों को आकर गरीब तबके के लोगो को सहयोग करना आवश्यक है। मौके पर बापिन दत्ता , राजेश हेम्ब्रम , झूलन बागति आदि शामिल थे।










