सतनाम सिंह
नबीनगर ( पाकुड़ ) नौ दिनों से लगातार चला आ रहा नवरात्रि के अंतिम और दशमी दिन मंगलवार को विजया दशमी के शुभ मौके पर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति नबीनगर पाकुड़ में महादशमी के उपलक्ष में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बबुधन मुर्मू के द्वारा नवीनगर में महाभोग का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री मुर्मू ने बताया कि देवी मां दुर्गा शक्ति स्वरूपिणी है। नव दिनों से लगातार चली आ रही पूजा समापन के मौके पर आज दसवें दिन महा भोग का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर ग्रामीण भक्त बढ़कर भाग लिया एवं प्रसाद ग्रहण किया। माता रानी सभी भक्तों को आशीर्वाद दे।। मौके पर समिति के सचिव,संदीप मंडल, हीरालाल राजवंशी, पीयूष घोष, छो यह टन दफादार कल्याण दास मिलन पांडे एवं समिति के सभी सदस्य गण मौजूद थे।






