Search

June 19, 2026 1:36 pm

टोटो के पलटने से टोटो चालक और सवारी गंभीर रूप से हुए घायल।

बजरंग पंडित

महेशपुर थाना क्षेत्र के हाथीमारा गांव के समीप गुरुवार को टोटो के सामने एकाएक भेड़ आ जाने से टोटो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई. जिससे टोटो चालक समेत एक टोटो में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार टोटो महेशपुर से देवीनगर सवारी लेकर जा रहा था. इसी दौरान हथीमारा गांव के समीप टोटो के सामने एकाएक भेड़ आ जाने से टोटो चालक अपना संतुलन खो बैठा. और सड़क में ही टोटो पलट गई. जिससे टोटो में सवार देवीनगर गांव निवासी महेश्वर राय गंभीर रूप से घायल हो गया. वही टोटो चालक सीलमपुर गांव निवासी आबूबक्कर सिद्दीकी भी घायल हो गया. घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर लाया. जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपाचर कर घायल महेश्वर राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!