पाकुड़िया प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को मतदाता सूची 2024 का विशेष पुनरीक्षण कार्य सभी बीएलओ द्वारा किया गया । इस अवसर पर बीडीओ साइमन मरांडी ने प्रखंड के दर्जनों मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया पाकुड़िया राजकीय कृत उच्च विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 283 एवं मध्य विद्यालय मोंगला बांध 239,240,241 तथा प्रखंड के जोंका गांव स्थित बुथ संख्या 279 में सहकर्मियों एवं सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सेल्फी भी ली। वहीं सभी मतदान केंद्र मैं उपस्थित बीएलओ को बीडीओ ने जानकारी प्राप्त किया कि किस प्रकार से बीएलओ एप के माध्यम से सभी नए मतदाता अपना नाम जुड़वा सकते हैं साथ ही निर्देश दिया कि अपने बूथ अंतर्गत जितने भी रनबसेरा सहित सभी प्रकार के छूटे हुए नए मतदाता का नामांकन दर्ज करना है। और आगे बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1/1/ 2024 को अहरता मानते हुए 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर2023 तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम विभिन्न प्रकार से चलाया जाएगा। साथ ही सभी बीएलओ एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ बीएलओ के सम्मान में प्रोत्साहन हेतु सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी राजनीतिक प्रतिनिधि यो को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को कहा। मौके पर मास्टर ट्रेनर लालू रविदास,भाजपा नेता जयसेन बेसरा ,कांग्रेस नेता दाउद मरांडी ,झामुमो नेता मोतीलाल हांसदा सहित अन्य के द्वारा भी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।











