सतनाम सिंह
पाकुड़: महेशपुर प्रखंड के रामनाथपुर नेताजी युवा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका फाइनल शुक्रवार को सम्पन्न हुआ फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में पाकुड़ के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू पहुंचे। मुख्य अतिथी बाबुधन मुर्मू को खेल रीति रिवाज से स्वागत किया। बाबूधन मुर्मू ने फुटबॉल खेल का फाइनल मैच का उद्घाटन बॉल को कीक मारकर किया। प्रतियोगिता में 16 दलों ने भाग लिया था। कड़ी मेहनत करते हुए उदालबनी टीम व रामी बयाज ने फाइनल में अपना स्थान बनाया। फाइनल में प्राइस डेम उदालबनी की टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल में विजेता और विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ बधाई भी दिया। खिलाड़ियों का खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए बाबूधन मुर्मू ने मौजूद खिलाड़ियों एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के प्रति हमें सजग रहना चाहिए हमारे शारीरिक विकास में खेल का महत्व बहुत अधिक है हमें अपने दैनिक कार्य एवं पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी दैनिक रूटिंग में शामिल करना होगा तभी हमारे शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी संभव है खेल से मस्तिष्क का विकास होता है।कहा फुटबॉल का खेल से जहाँ खिलाड़ियों में प्रतिभा निखारती है, वहीं शरीर का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है । हमारे देश में में फुटबॉल प्रतियोगिता का बहुत बड़ा महत्व है । हमें इस खेल को मैत्री पूर्ण तरीके से खेलना चाहिए और लगातार परिश्रम से अपनी गलती को सुधारना चाहिए।एक दिन वह जरूर जीतता है जो कभी हार जाया करता है। मौके पर जुनास टुडू,रामलाल सोरन,राजेश कुमार टुडू,शिव धन मुर्मू उपस्थित हुए।








