Search

April 27, 2026 10:03 pm

नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय ग़ैर आवासीय प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रारंभ

03 बैचों में कुल 129 नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को दिया जायेगा प्रारंभिक प्रशिक्षण

अमर भगत

द्वितीय फ़ेज में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय ग़ैर आवासीय प्रारंभिक प्रशिक्षण के तहत पाकुड़ ज़िला के अमड़ापाड़ा प्रखंड के आलूबेड़ा,जामुगडि़या,पचुवाड़ा एवं सिंगारसी ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण 06 नवंबर से प्रखंड सभागार कक्ष में प्रारंभ किया गया। प्रखंड अमड़ापाड़ा में प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी जूलू रहमान, प्रखंड समन्वयक आनंद प्रकाश एवं मास्टर ट्रेनर प्रभात कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज़्ज्वलन कर किया गया। इस प्रशिक्षण में पंचायती राज पर नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को पंचायती राज विभाग द्वारा नामित मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दे रहे हैं।

*12 सत्रों का किया जायेगा आयोजन*

नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण में कुल 12 सत्रों का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक दिन 4 सत्रों का आयोजन किया जायेगा। प्रशिक्षण के प्रथम दिन सत्र की शुरुआत से पूर्व वार्ड सदस्यों आइस ब्रेकिंग खेल के माध्यम सभी प्रतिभागियों को 8 समूहों में बांट कर परिचय प्राप्त किया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत प्रथम सत्र संविधान के 73 वे संशोधन और त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के बारे में बताया गया। साथ ही वार्ड की कार्य और जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। इसके बाद प्रतिभागियों को ग्राम सभा के महत्त्व के बारे में बताते हुए वीडियो दिखाया गया जिससे उनकी समझ और विकसित हुई साथ ही प्रश्न उत्तर भी किया गया।अंत में ग्राम पंचायत की कार्यकारणी के बारे में विस्तार से बताते हुए पहले दिन के सत्र को अंत किया गया।

IMG 20231106 WA0018

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!