Search

April 27, 2026 9:52 pm

चालक के लाइसेंस के साथ टोटो की भी कागजात की हुई जांच

दोपहिया एवं तीन पहिया वाहन चेकिंग अभियान में लगभग 49 हजार रुपए का हुआ राजस्व संग्रह.

सन्नी सिंह,साहिबगंज

साहिबगंज।मंगलबार को जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णु देव,कच्छप के निर्देशानुसार अनुमंडल मुख्यालय स्टेशन चौक में चल रहे ई रिक्शा दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन चौक में लगभग 16 ई रिक्शा,दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान में पकड़ाए जाने पर उन सभी से लगभग 36,हजार रुपए की राशि जुर्माने के तौर पर वसूली की गई है।वहीं परिवहन पदाधिकारी विष्णु देव,कच्छप,एमवीआई,विजय गौतम एवं नगर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत सड़क पर चलने वाले ई रिक्शा,दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट एवं इंश्योरेंस,गाड़ी के कागजात हेलमेट की जांच के लिए यह अभियान चलाया जा रहा था।वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप ,एमवीआई,विजय गौतम,के द्वारा वाहन चेकिंग का यह अभियान अलग-अलग जगहो पर चलाए जा रहे थे। जिसमे बरहेट प्रखंड में कुल गाड़ी लगभग 16,ओर राजस्व संग्रह लगभग,13 हजार रुपया की राशि जुर्माने के तौर पर वसूली की गई। जिसके तहत बिना हेलमेट पहनकर चलने वालों एवं लाइसेंस के बिना चलने वाले चालकों से जुर्माना की राशि वसूल की जा रही थी।वहीं दोनो जगह की राजस्व उगाई कुल 49 रु का वसूली की गई।उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञात हो कि सड़क दुर्घटना में सर्वाधिक मौत बिना हेलमेट चलने वाले लोगो की होती है।इसमें मौजूद परिवहन पदाधिकारी विष्णु देव,कच्छप,एमवीआई,विजय गौतम,परिवहन कार्यालय कर्मचारीगण,अमन कुमार,अनुज प्रासर,राजहंश कुमार ओर अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!