Search

June 19, 2026 4:31 pm

एसडीपीओ के द्वारा गठित टीम ने इलेक्ट्रिक दुकान में हुई लाखों की चोरी का किया पर्दाफाश,

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के रोलाग्राम मे अबूल हुसैन के दुकान से बीते 29 अक्टूबर को रात इलेक्ट्रॉनिक सामान, ढाई लाख नगद समेत कई सामान चोरी मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवनीत हेंब्रम ने नेतृत्व मे टीम गठित कर छापामारी करते हुए कोलाबाडी गांव से कोलेश हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी का सामान टीबी, पल्सर बाइक , बक्सा , 20 हजार 200 रूपये बरामद किया है. इस मामले का खुलासा महेशपुर प्रभाग पुलिस निरीक्षक प्रभू सहाय एक्का ने बुधवार को थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर किया. छापेमारी में एसडीपीओ के अलावे पुलिस निरीक्षक प्रभु सहाय एक्का, थाना प्रभारी आनंद पंडित, एसआई मुकुल भगत, अभिषेक कुमार, एएसआई मृत्युंजय कुमार समेत पुलिस बल शामिल थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!