Search

June 19, 2026 5:14 pm

पाकुड़ को मिली सड़कों का सौगात,मंत्री व सांसद ने किया शिलान्यास

21 करोड़ 40 लाख की लागत से बनेगा चार सड़क: मंत्री

मुख्यमंत्री जनता की जरूरतों को पुरा करने में कटिबंध: सांसद

सतनाम सिंह

पाकुड़: ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम व सांसद विजय हांसदा ने संयुक्त रूप से शनिवार को पाकुड़ सदर प्रखंड के चार महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया।मंत्री और सांसद ने आरईओ विभाग से बनने वाली मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत दो सड़क और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत बनने वाली दो सड़को का शिलान्यास किया है. यह चारो सड़क लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी. जिसमे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत आरईओ पथ से किलबिल नगर होते हुए बंगाल सीमा तक, कुसमाड़ंगा से दादपुर भाया मालकोलामलयपुर तक पथ का सुदृढीकरण कार्य शामिल है.शिलान्यास के मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरे राज्य में सड़कों का जाल बिछने लगा है।अच्छी सड़क होने से लोग एक जगह से दूसरे जगह से आसानी से जुड़ पाएंगे, साथ ही रोजगार के साधान के लिए सड़क का होना काफी जरूरी है। मंत्री ने कहा कि गांव को शहर से जोड़ने के लिए हमारी गठबंधन की सरकार लगातार कार्य कर रही है।जिसका नतीजा लोगों को देखने मिल रहा है।सड़क के अलावे सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच लाने का काम कर रही हैं।गठबंधन की सरकार हर क्षेत्र में विकास का कार्य में जूटे हैं।वही इस दौरान सांसद विजय हांसदा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव पहुंच कर लोगों को लाभ दे रहा है। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग अपनी समस्या को पदाधिकारी के समक्ष रख पाएंगे। लोगों को प्रखंड कार्यालय व जिला कार्यालय का चक्कर ना काटना पड़े उसे देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है और पदाधिकारी खुद आज आपके गांव तक पहुंच कर सरकार की योजना से जोड़ने का काम कर रहे है। आशा है कि आगे भी इसी तरह का कार्य होते रहेगा। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन शेख, कांग्रेस जिला प्रवक्ता मो. मुख्तार हुसैन, शाहीन परवेज, बेलाल शेख, गुलाम अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!