Search

October 28, 2026 9:51 am

आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका और मुखिया ने किया स्वेटर का वितरण

अब्दुल अंसारी

महेशपुर ( पाकुड़ ) महेशपुर प्रखंड अंतर्गत बड़कियारी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को जनप्रतीनिधि मुखिया श्री योगेश्वर हेंब्रम व सेविका हसीना खातून ने 25 बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया ।सेविका हसीना खातून ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं के माध्यम से ही बच्चों को पहली शिक्षा दी जाती है। सेबिका द्वारा गर्भवती व धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार लेने और खान पान की जानकारी दी जाती है । श्री योगेश्वर हेमरम ने बताया कि ठंड को देखते हुए बाल विकास परियोजना विभाग ने गर्म स्वेटर बच्चों को उपलब्ध करवाया है ।, मौके पर उपस्थित वाड सदस्य सहजहाँ सेख , एमडी मुस्लिम हुसैन , नूर जमाल सेख , कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!