Search

October 30, 2026 11:09 pm

‘पुतिन पूरी तरह ठीक और फिट’, रूस ने हार्ट अटैक वाली खबर को बताया ‘बेतुका धोखा’

[ad_1]

मॉस्‍को. रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को रविवार शाम आए हार्ट अटैक और उनकी तबीयत बिगड़ने संबंधी तमाम खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है कि ये अटकलें पूरी तरह गलत हैं. बयान में साफ किया गया है कि पुतिन एकदम फिट और ठीक हैं. दरअसल एक रूसी टेलीग्राम चैनल की बिना स्रोत वाली रिपोर्ट में कहा गया था कि पुतिन को हार्ट अटैक आ गया था; वे अपने बेडरूम के फर्श पर गिर गए थे और उन्‍होंने आंखें तक फेर लीं थीं. सुरक्षाकर्मियों ने पुतिन को तुरंत मेडिकल सेंटर में दाखिल किया जहां डॉक्टर्स ने उन्‍हें बचा लिया है.

अब रूस (Russia) के प्रवक्‍ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि मीडिया में आई अपुष्‍ट खबरें गलत हैं. वे फिट हैं. राष्‍ट्रपति के बीमार होने, उनके बॉडी डबल्‍स के इस्‍तेमाल करने संबंधी जो कुछ कहा गया है; वह सब बेतुका धोखा है. इससे पहले टेलीग्राम चैनल ‘जनरल एसवीआर’ के हवाले से कई खबरों में दावा किया गया था कि व्‍लादिमीर पुतिन को रविवार शाम को हार्ट संबंधी अटैक आया था और रात करीब 9 बजे बेडरूम में बिस्‍तर के पास गिर गए थे.

क्या पुतिन काे हार्ट अटैक आया? दुनियाभर में फैली खबर, जानें क्या बोला क्रेमलिन

खबर में किया था दावा- बेडरूम के फर्श पर थे पुतिन, डॉक्‍टर्स ने बचाई जान
मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि राष्‍ट्रपति पुतिन के बेडरूम से आई आवाज के बाद जब गार्ड अंदर गए तो उन्‍होंने देखा कि राष्‍ट्रपति पुतिन फर्श पर गिर गए थे और उनकी आंखें एक तरफ हो गईं हैं. उनकी मेज भी उलट गई थी. इसके बाद डॉक्‍टर्स ने तुरंत पुतिन का इलाज किया. व्लादिमीर पुतिन 7 अक्टूबर को 71 साल के हो गए और हाल ही में उन्होंने चीन का दौरा किया और वापसी में दो रूसी शहरों में रुके थे.

Tags: Russia, Vladimir Putin

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!