Search

June 19, 2026 3:42 pm

Bihar: घर में घुसे डकैतों ने लूट के दौरान पिता को पीट-पीटकर मार डाला, सो रहे बहू-बेटा रहे बेखबर

[ad_1]

दरभंगा. बिहार में अपराधी एक बार फिर से बेखौफ होते दिख रहे हैं. ताजा मामला दरभंगा का है. शहर के पॉश इलाके में बेखौफ अपराधियों के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. सुबह-सुबह जैसे ही घटना की खबर इलाके में फैली, सनसनी मच गया. अपराधी जो कि 6 की संख्या में थे रात के करीह 12 बजे घर को टारगेट करते हैं और लूट की मंशा से घर में प्रवेश कर जाते हैं. इस दौरान घर में शिक्षा विभाग से अवकाश प्राप्त जतिश चन्द्र मिश्रा और उनकी पत्नी रेनू देवी को बंधक बना कर लूटपाट की जाती है. इसके साथ गृह स्वामी को पीट-पीटकर मार डाला.

खास बात ये है कि हत्या और लूट की ये घटना घर के दूसरे मंजिल पर हुई लेकिन पूरी वारदात की खबर नीचे के फ्लैट में सोये बेटा-बहू को नहीं लगी. जिला के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर स्थित बैंकर्स कॉलोनी मुहल्ले में लूटपाट के दौरान विरोध करने लुटेरों ने जतिश चन्द्र मिश्रा की हत्या कर दी, वहीं उनकी पत्नी को पीटकर जख्मी कर दिया. इस दौरान घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान को लुटेरे अपने साथ लेते गए .

मृतक की पत्नी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि घटना की सूचना नीचले तल्ले पर रह रहे मृतक जतिश चन्द्र मिश्रा के बैंककर्मी बेटे प्रकाश चंद्र मिश्रा और उनकी पत्नी को नहीं लगी. जब लुटेरे घर से घटना को अंजाम देकर भागे तब मां के चीखने पर नींद खुली, तब जाकर उन्हें पूरी घटना का पता चला और पुलिस को सूचना दी गई. मृतक की पत्नी ने बताया कि रात को 12 से 1 बजे के बीच मे 6 अपराधी घर के अंदर घुसे थे और इसके बाद घटना हुई.

पीड़ित महिला ने रोते हुए बताया कि लुटेरे जाते जाते उनके गले से सोने का चेन और कान से सोने का झुमका भी उतरवा कर लेते चले गए. इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे सिटी एसपी सागर कुमार ने घटना की जांच शुरू कर दी है. सिटी एसपी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के बैंकर्स कॉलोनी में एक बैंककर्मी के पिता की लूट के दौरान हत्या कर दी गई है. लुटेरों के कुछ सामान लूट के दौरान छूट गए हैं. इसकी निशानदेही पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Tags: Bihar News, Crime News, Darbhanga news, Murder

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!