Search

May 20, 2026 10:04 pm

हाईकोर्ट के निर्देश पर बहापुर तालाब का निरीक्षण, उपायुक्त ने जांची जमीनी हकीकत।

कदमडंगा चेक पोस्ट पर भी व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बुधवार को महेशपुर प्रखंड अंतर्गत बहापुर गांव पहुंचकर मत्स्य विभाग द्वारा निर्मित तालाब का स्थल निरीक्षण किया। यह निरीक्षण माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर किया गया। बताया गया कि उक्त तालाब को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्थल की वास्तविक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने रद्दीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत कदमडंगा चेक पोस्ट का भी दौरा किया। यहां उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को वाहनों की नियमित जांच करने तथा अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने चेक पोस्ट पर वाहनों के एंट्री रजिस्टर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।
मौके पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

img 20260520 wa00223392774962201800629
img 20260520 wa00211775478164092665991

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!