Search

June 19, 2026 7:50 pm

Ayushman Khurana Delhi Show: एक्टर आयुष्मान खुराना-जॉर्डन संधू दिल्ली में करेंगे परफॉर्म, जानें शेड्यूल

[ad_1]

गौहर/दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में दो बड़े कलाकार आयुष्मान खुराना और जॉर्डन संधू एक साथ परफॉर्म करने वाले हैं. आने वाले 26 नवंबर को यह शो आयोजित किया जाएगा. आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना सिंगर और टेलीविजन होस्ट हैं. वह कई पुरस्कारों से सम्मानित भी हो चुके हैं, जिसमें एकराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं. आयुष्मान ने 2012 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्मविकी डोनरके साथ अपने करियर की शुरुआत की थी.

जिसके बाद उन्होंने कई और फिल्में भी की हैं. वहीं एक्टिंग के अलावा आयुष्मान ने अपनी कई फिल्मों के लिए गीत भी गाए हैं, जिनमें साडी गली आजा, मेरे लिए तुम काफी हो, हे हीरिये, पानी दा रंग गीत भी शामिल है, जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिलाया था.

वहीं, जॉर्डन संधू ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में की थी. तब से लेकर अब तक वह अपने कई गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर चुके हैं. इनमें से उनके कुछ गाने बड़े हिट भी रहे हैं. जैसे कि तीजे वीक, तू ते शराब, मुच फूट गबरू, डिफेंड, तारीफां और निम्म थल्ले. सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने 2016 में पंजाबी म्यूजिक बेस्ट डेब्यू वोकलिस्ट (पुरुष) का पुरस्कार भी जीता था. उन्होंने 2018 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत भी की थी.

दिल्ली में इस जगह होगा शो
आयुष्मान और जॉर्डन शनिवार 26 नवंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे. यह शो दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा, जो कि रात 10:00 बजे तक चलेगा. यह दोनों सिंगर जब भी कहीं परफॉर्म करते हैं तो दर्शकों की भारी भीड़ जुटती है. मगर वीकेंड होने की वजह से दर्शकों की और भी ज्यादा संख्या में आने की उम्मीद की जा रही है.

ये हैं टिकट के रेट
यह शो देखने आने के लिए कोई भी आयु सीमा नहीं रखी गई है. शो की टिकट्स के रेट 999 रुपए, 1,799 रुपए, 1,999 रुपए, 3,299 रुपए और 14,999 रुपए रखे गए हैं. इस शो के टिकट आपको बुक माय शो पर उपलब्ध हो जाएंगी.

Tags: Ayushmann Khurrana, Delhi news, Entertainment news., Local18

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!