[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 23 नवंबर को विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला गया. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की. कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. अगला टी20 तिरुवनंतपुरम में 26 नवंबर को खेला जाएगा. खबर है कि तिरुवनंतपुरम में 26 नवंबर को बारिश की संभावना है.
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच में बारिश की संभावना है. 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में बारिश की संभावना करीब 55 प्रतिशत है. उच्चतम तापमान 32 डिग्री रहेगी . जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस. ओस की संभावना कम है. मैच के दौरान बारिश होगी या नहीं ये तो 26 नवंंबर की शाम को ही पता चलेगा. अगर बारिश हुई और मैच रद्द हुआ तो दोनों ऐसे में टीम इंडिया 1-0 से सीरीज में आगे रहेगी.
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में अब तक सिर्फ 3 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सिर्फ 1 मुकाबला जीता है, जबकि चेज करने वाली टीम ने 2 बार जीत दर्ज की है. भारत ने 2 बार इस ग्राउंड पर जीत दर्ज की है. सिर्फ एक बार भारत को साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. बता दें कि पिछले तीन टी20I में यहां का औसत स्कोर 114 रहा है. सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है. ऐसे में उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है.
Ind vs Aus: दूसरे टी20 में बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, तेज गेंदबाज को मिल सकता है मौका

दोनों टीमों का स्क्वॉड:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन और एडम जाम्पा.
.
Tags: India vs Australia, Matthew wade, Suryakumar Yadav, Thiruvananthapuram
FIRST PUBLISHED : November 25, 2023, 15:49 IST
[ad_2]
Source link










