Search

April 26, 2026 7:07 pm

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे झारखंड जल संसाधन विभाग के सचिव।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया प्रखंड के पंचायत लागडुम विद्यालय मैदान में सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का अयोजन बीडीओ साइमन मरांडी के देखरेख में किया गया । कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग झारखंड सरकार के सचिव प्रशांत कुमार पहुंचे साथ ही डीडीसी शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम , बीडीओ साइमन मरांडी , प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी भी कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दिया। सबसे पहले कार्यक्रम स्थल पर जल संसाधन विभाग झारखंड सरकार के सचिव प्रशांत कुमार को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक आदिवासी रीति रिवाज से स्वागत किया गया । वहीं मंच पर जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम ने मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के सिंचाई हेतु कोई पानी के किल्लत को लेकर अवगत कराया और उन्होंने सिंचाई की व्यवस्था की मांग की । साथ ही मुख्य सचिव ने झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं लाभ को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया और अब तक के सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में कितने आवेदनों का निष्पादन एवं लंबित है जानकारी प्राप्त किया । शिविर में मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत,सहित विभिन्न विभागों के 20 प्रकार की स्टाल लगाए गये स्टॉल का निरीक्षण भी किया । साथ ही शिविर में इस मौके पर ऑन स्पॉट जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव के द्वारा फूलोझानो आशीर्वाद योजना के तहत दो दीदियों को दस दस हजार का चेक वितरण किया गया एवं कई लाभुकों को बिरसा सिंचाई कुप निर्माण स्वीकृति, सोना सबरन योजना अंतर्गत धोती, साड़ी ,लूंगी एवं कई मनरेगा मजदूरों को लेबर कार्ड, जॉब कार्ड , सर्वजन पेंशन, जोहर परियोजना, एवं वृद्धो को कंबल का वितरण किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम उप प्रमुख अर्चना देवी,मुखिया सहित कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

IMG 20231204 WA0024
IMG 20231204 WA0023
IMG 20231204 WA0025
IMG 20231204 WA0026
IMG 20231204 WA0022

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!