अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखण्ड कार्यालय सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के सफल संचालन हेतु बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी की अध्यक्षता मे प्रखंड अंतर्गत सभी बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक किया गया । बैठक में बीएलओ से एक-एक कर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत सत्यापन कार्य की समीक्षा की गई। साथ ही उपस्थित सभी पर्यवेक्षकों द्वारा बीएलओ से एक-एक कर बुथ का जानकारी लिया । बैठक में सभी बीएलओ को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत 30 से अधिक प्रपत्र 6 की ऑनलाइन प्रविष्ट , बीएलओ द्वारा भरे गये प्रपत्र 6, 7 और 8 का चेक लिस्ट जमा एवं फोटो सिमिलर इंट्री फॉरमेट ए का सत्यापन किया गया । मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शिल, बीएलओ पर्यवेक्षक रोहित गुप्ता, प्रेम प्रकाश टुडू, सुब्रत दास, दिनेश भंडारी सहित अन्य बीएलओ पर्यवेक्षक एवं प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ उपस्थित थे ।










