Search

June 19, 2026 7:51 pm

दूसरे दिन भी चला नगर परिषद सह अंचल कार्यालय का अतिक्रमण मुक्त अभियान

एसडीएम के निर्देश पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले पर हो रही करवाई।

विभाग द्वारा अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों पर करवाई से घबराए कारोबारी।

सतनाम सिंह

पाकुड़ शहर में दूसरे दिन भी एसडीएम हरिवंश पंडित के निर्देश पर नगर परिषद व अंचल विभाग के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत बुधवार को संयुक्त टीम ने फाटक से लेकर अंबेडकर चौक तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया,करवाई से घबराए कारोबारी में हड़कंप मच गया।निर्देश पर दूसरे दिन नगर परिषद के कर्मचारी सुबह से ही बुलडोजर लेकर सड़क पर निकल गए, रेलवे फाटक सब्जी मंडी से लेकर अंबेडकर चौक तक फुटपाथ पर दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किए गए जगह को खाली कराया गया,अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।अंचल अधिकारी एवं नगर पालिका ऑफिसर ने सख्त निर्देश देते हुए सभी दुकानदारों को चेताया की अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वहीं सीआई देवकांत सिंह ने बताया की समय समय पर पाकुड के विभिन्न जगहों का निरक्षण किया जाएगा,अतिक्रमण होने पर करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!