Search

June 19, 2026 5:46 pm

सिद्धो कान्हो मेमोरियल क्लब के तत्वाधान में तीन दिवसीय फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया सिद्धो कान्हो मेमोरियल क्लब पालियादाहा सोगले के तत्वाधान में सोगले स्कूल मैदान में तीन दिवसीय फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया । फाइनल फुटबॉल मैच का उद्घाटन कॉंग्रेस महासचिव तनवीर आलम , कोंग्रेस युवा नेता दाऊद मरांडी , प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल में किक मारकर किया । फाइनल मैच कसला पाकुड़ एवं एस के यु जी डहरनंगी के बीच खेला गया । एस के यु जी डहरनंगी ने कसला पाकुड़ की टीम को एक पेनाल्टी गोल से हराकर जीत हासिल की । आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है । जिसके फाईनल में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार तीन लाख रुपये , द्वितीय पुरस्कार दो लाख एवं तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार पचास- पचास हजार के रूप में नगद व शील्ड कप देकर नवाजा गया । मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार,प्रखंड अध्यक्ष मानसरूल हक,कांग्रेस कार्यकर्ता,थाना प्रभारी अभिषेक राय , नाजिर मुर्मू , क्लब के अध्यक्ष मनोहर मुर्मू, सचिव नागेंद्र मरांडी, गणेश मुर्मू, उमिल टुडू, बुदिनाथ मुर्मू, उमियु मुर्मू, जोनाएल हेंब्रम, प्रेम प्रकाश मुर्मू, सुलेमान सोरेन, रिफाइल मरांडी, सुभाषटेन मुर्मू, अग्नेस मुर्मू, सुधीर मुर्मू , मिडिया प्रभारी मैनुद्दीन मियां सहित अन्य सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!