मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता शिवचरण मलतो।
Also Read: पुलिस लाइन में गूंजा ‘जय भीम’, 135वीं जयंती पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि, जागरूकता का भी दिया संदेश।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) नव वर्ष के सुअवसर पर जे जे क्लब चितलो की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जहां सोमवार को फाइनल खेला गया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा नेता शिवचरण मालतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने फुटबॉल को किक मार कर खेल का शुभारंभ किया। फाइनल खेल लिटिल चांस वर्सेस सोरेन स्टार के बीच घमासान हुआ। अंत में पेनाल्टी शूट में लिटिल चांस विजेता बने। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को साठ हजार रुपए एवं उपविजेता टीम को पचास हजार रुपए देकर सम्मानित किया। वहीं सेमी फाइनल में पहुंचने वाले टीम को एक एक हजार देकर पुरुस्कृत किया।मौके पर कमिटी के अध्यक्ष निस्पेक्टर हेंब्रम, सचिव हेमलाल हेंब्रम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





