Search

April 25, 2026 1:15 pm

झारखंड की सियासत में दिख रही बिहार की बानगी।

क्या राबड़ी देवी की तरह कल्पना सोरेन भी बनेगी मुख्यमंत्री?

झारखंड सत्तारूढ़ पार्टी में आई सियासी भूचाल से घबराया इंडिया गठबंधन।

सभी विधायकों को तलब किया गया राजधानी।

सतनाम सिंह

झारखंड के राजनीतिक में आई अचानक सियासी भूचाल के बाद सता पक्ष के विधायक दल की रांची में बुधवार को बुलाई गई बैठक में भाग लेने के लिए रांची रवाना होने से पूर्व कांग्रेस विधायक दल के नेता और राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राज्य के की वर्तमान राजनीतिक हालात पर इंडिया गठबंधन के तहत राज्यहित में फैसला ली जाएगी. आलमगीर ने कहा कि डॉक्टर सरफराज अहमद के इस्तीफे की बात मीडिया में आई है. देखिए आगे आगे क्या होता है. कल की बैठक के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. मंत्री आलमगीर पाकुड़ सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू होने के दौरान उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है हमें जनता ने 5 साल के लिए मेंडेड दिया है और हम पूरी 5 साल जनता की सेवा करेंगे. उन्होंने कहा कि जब हम लोग राजनीतिक में रहते हैं तो एक अल्टरनेट व्यवस्था कर कर रखी जाती है. जो परिस्थिति के अनुरूप काम की जाती है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी अभी तक बात नहीं हो पाई है वह दिल्ली और पाकुड़ में है कल लौटने पर विधायक दल की बैठक में भाग लेने के बाद ही कुछ बता पाएंगे. हिट एंड रन कानून पर आलमगीर ने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पहुंचाना जरूरी है ताकि उनका इलाज कर जान बचाए जा सके. केंद्र सरकार क्विज कानून में थोड़ा लचीलापन लाना चाहिए. राहुल गांधी के पदयात्रा पर उन्होंने कहा कि उनकी पदयात्रा देश और विदेश में सुर्खियों में रहा कांग्रेस को साउथ में मजबूती मिली. अगला उनका पद यात्रा मणिपुर से शुरू होगी जो बिहार बंगाल और झारखंड में भी होगी इससे निश्चित रूप से कांग्रेस का संगठन और सशक्त और मजबूत होगा. मंत्री आलमगीर पाकुड़ में अधिकारियों के साथ बैठक कर पाकुड़ जिले के विकास योजनाओं की आदतन प्रगति की समीक्षा की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!