Search

April 25, 2026 1:15 pm

अज्ञात चोरों के द्वारा विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

बजरंग पंडित

महेशपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोखरिया में अज्ञात चोरों के द्वारा विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वही विद्यालय के शिक्षक अरूप कुमार दास ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय विगत 23 दिसंबर 2023 से 1 जनवरी तक अवकाश के कारण बंद था. वही 2 जनवरी को विद्यालय खोलने पर नए भवन के मुख्य द्वार का तीन ताला खोलने के बाद आईसीटी कक्ष का पहला दरवाजा का चैनल का दरवाजा का दोनों ताला गायब पाया गया. बताया कि विद्यालय से एक प्रिंटर, पांच मॉनिटर, पांच सीपीयू, कीबोर्ड समेत कई कीमती सामानों की चोरी कर ली गई है. उन्होंने बताया कि उक्त घटना को लेकर महेशपुर थाने में लिखित आवेदन दी गयी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!