रामगढ़ से अक्षय कुमार सिंह की रिपोर्ट।
रामगढ़। नव वर्ष के अवसर पर आदर्श कॉलोनी स्थित श्री श्री अखिलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान स्थानीय भक्तों सहित मंदिर कमेटी के तत्वाधान में पूजन, हवन सहित प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा कीर्तन एवं भजन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन अयोध्या से आए अक्षत कलश की परिक्रमा स्थानीय कॉलोनी सहित विभिन्न मंदिरों में की गई जिनमें की काली मंदिर, हनुमान मंदिर एवं शीतला मंदिर की यात्रा के गई । इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता रणजीत सिन्हा सहित राजीव चतुर्वेदी शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र चौबे ने नववर्ष के अवसर पर ईश्वर से संपूर्ण देश की खुशहाली की प्रार्थना की। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारी युधिष्ठिर पंडित, सचिव विकाश झा सहित मंदिर के अन्य दर्जनों कर्मठ सदस्यों का प्रमुख योगदान रहा। उपरोक्त जानकारी मंदिर के कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने दी।








