तुपकडीह(बोकारो) से अक्षय कुमार सिंह की रिपोर्ट
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों का संगठन झारखंड पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन (JPSWA) के द्वारा नए वर्ष के अवसर पर भंडारीदाह के नजदीक दामोदर नदी पुल के समीप वनभोज सह मिलन समारोह का अयोजन किया जाएगा। इस दौरान बोकारो जिले के लगभग 30 से अधिक स्कूलों के संचालक और प्राचार्य भाग लेंगे।
यह संगठन झारखंड में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ छोटे शहरों में संचालित एवं बेहद ही न्यूनतम शुल्क में गरीब एवं मधमवर्ग के बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाने वाले इन निजी स्कूलों की आवाज हमेशा से उठाते रही है और सड़क से लेकर संसद तक इसकी गूंज उठी है।
संगठन स्कूलों की समस्या से इतर सामाजिक गतिविधियों में भी समय समय पर अपनी सहभागिता निभाने का काम करते आई है और उसी के कड़ी में केरल में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 100001/- (एक लाख रुपए) की मदद देने का काम किया था। विगत वर्ष संगठन के साथियों ने सर्दी से बचाव के लिए गरीब एवं अभिवंचित लोगों के बीच कंबल बाटने का काम भी किया था।
संगठन प्रत्येक वर्ष जिले के सभी पदाधिकारियों एवं सभी स्कूलों के प्राचार्यों को नववर्ष पर शुभकामना देने एवं उन्हें सम्मानित करने का काम करती है, इस वर्ष भी सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किए जाने की योजना बनाई गई है।
उक्त जानकारी संगठन के अध्यक्ष रूपलाल महतो एवं सचिव सर्वेश कुमार दुबे ने एक भेट वार्ता में दी।।






