Search

June 19, 2026 4:28 am

अबेदुल शेख ने किया नौवीं वार रक्तदान

राजकुमार भगत

पाकुड़। सदर अस्पताल सोनाजोडी में इलाजरत इलामी निवासी 71 वर्षीय इस्मोतरा बीवी जो ट्यूमर कैंसर जैसी भयानक बीमारी से पीड़ित है। शरीर में अत्यंत खून (ओ पॉजिटिव) की कमी पाई गई । डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों को रक्त चढ़ाने का निर्देश दिया। मरीज के परिजनों ने समूह के एक और उपाध्यक्ष सोईबुर रहमान से संपर्क किया। फिर समूह के उपाध्यक्ष ने रक्तदाता खोजना शुरू किया किंतु रक्तदाता नहीं मिला तो उसने समूह के ही एक और उपाध्यक्ष अबेदुल शेख से संपर्क किया और अबेदूल शेख ने रक्तदान करने के लिए राजी हो गए।और रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया। तभी जाके मरीज का इलाज संभव हो पाया। पहले भी इस्मोतारा बीवी को लाइफ सेवियर्स समूह की तरफ से दो यूनिट्स रक्त उपलब्ध करवाया गया था।
रक्तदाता ने कहा कि इस मरीज के शरीर में रक्त की कमी थी इसीलिए बिना कुछ सोचे मैंने रक्तदान करने का फैसला किया और रक्तदान करके मुझे बहुत खुशी भी महसूस हो रही है। और यह मेरी नौवीं दफा रक्तदान है। और मैं आगे भी समय समय पर रक्तदान करता रहूंगा।और मरीज के परिजनों ने समूह का आभार प्रकट किया।मौके पर समूह के उपाध्यक्ष सोईबुर रहमान और रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!