Search

June 19, 2026 4:27 am

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत।

बजरंग पंडित

महेशपुर थाना क्षेत्र के धवाबथान गांव के समीप मंगलवार देर शाम को तेज रफ्तार बाइक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चंद्रपूरा-बरमसिया गांव निवासी प्रेम किस्कु अपना ससुराल किरता बैल लेने के लिए गया हुआ था। बैल के साथ धवाबथान के रास्ते अपना घर बरमसिया लौट जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक अनियंत्रित होकर किसान को धक्का मार दिया. जिससे किसान की घटना स्थल में ही मौत हो गई. वही उक्त घटना की सूचना महेशपुर पुलिस को मिलते ही थाने के एसआई शैलेन्द्र नायक दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचकर हादसे में घायल किसान समेत बाइक में सवार दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र निवासी जोगेन मरांडी व महेशपुर थाना क्षेत्र के किरता गांव निवासी बाबुधन कर्मकार को सीएचसी महेशपुर पहुँचाया. जहां चिकित्सकों ने किसान प्रेम किस्कु की जांच कर मृत घोषित कर दिया. वही चिकित्सकों ने बाइक पर सवार दो युवकों का प्राथमिक उपाचर की. उधर महेशपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई करने में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!