Search

June 18, 2026 10:45 pm

झामुमो प्रखंड कार्यालय मे कार्यकर्ताओं ने मनाया शिबू सोरेन का 80वें जन्मदिन।

इकबाल हुसैन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का 80वें जन्मदिवस गुरुवार को प्रखंड कार्यालय महेशपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, उपाध्यक्ष बुदल यादव, जेम्स सुशील हेमब्रम सहित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर व मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका था।उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के नेतृत्व में झामुमो निरंतर आगे बढ़ रही है।शिबू सोरेन आजीवन गरीब-गुरबों के हक-अधिकार के लिए संघर्ष करते आये हैं। उनके नेतृत्व में आगे भी लड़ाई जारी रहेगा।दिशोम गुरु झारखंड व झारखंडवासियों के लिए बहुत कुछ दिया है। उनके बलिदान व संघर्षों को हमलोग कभी भुला नहीं सकते हैं।शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य का आंदोलन शुरू हुआ। जिसका परिणाम आज अलग राज्य के रूप में हमें मिला।मौके पर जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गाजी मण्डल,कोषाध्यक्ष पप्पू अंसारी,प्रवक्ता इक़बाल हुसैन,मुन्ना प्यारेलाल,अरसाद मण्डल, हसीबूल शेख,साइमन मुर्मू, कालिदास सोरेन, मुबारक करीम,दिलदार शेख,अबू शेख,सपाटुल शेख,नेकबूल शेख सहित सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240111 wa00111802124248705225768

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!