अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के ड्रॉप आउट को कम करने एवं उपस्थिति बढ़ाने के लिए कोई अनूठा पहल सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ शुरू किया है। गुरुवार सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में यह अभियान चला। इसी निमित्त प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मोंगला बांध के आठ टोली के द्वारा गांव में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मार्सिला सोरेन के उपस्थिति में अभियान की शुरुआत किया गया। इस अभियान में विद्यालय के द्वारा गांव टोला के आधार पर कुल आठ टीम का समूह बनाकर सिटी बजाते हुए विद्यालय पहुंचा। बीईईओ मर्सीला सोरेन ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ अब बच्चे स्कूल पहुंचते समय सीटी बजाते हुए चलेंगे। इससे अन्य बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रति वर्ष हजारों बच्चे या तो अनामांकित रह जाते हैं अथवा नमांकन के बाद भी स्कूल नही आते।विद्यालय में ड्राप आउट कम करने और उपस्थिति बढ़ाने के लिए सरकार की पहल आज शुरू हुआ। साथ ही सिटी बजाओ, स्कूल बुलाओ अभियान का फोटो विडियोज को विभिन्न सोशल मीडिया साइट पर सीटी बजाओ हेसटैग के साथ अपलोड करने को कहा। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप साहा, शिक्षक आदिनाथ मुखर्जी, शिबू मुर्मू, रोजी भंडारी सहित विद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्रा उपस्थित थे।











