बजरंग पंडित
पुलिस कप्तान पाकुड़ प्रभात कुमार ने गुरुवार को महेशपुर थाना परिसर में बन रहे नए थाना भवन के निर्माण कार्य व थाने में साफ सफाई का निरीक्षण किया. वही एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बीते 3 जनवरी को थाने का औचक निरीक्षण कर थाना प्रभारी को कई निर्देश दिया गया था. बताया कि निरीक्षण के दरम्यान दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया गया कि नही और अवलोकन भी किया गया. बताया कि थाना भवन निर्माण को लेकर झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के संवेदक बबन कुमार सिंह सहित अन्य कर्मियों को टेंडर के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर थाना प्रभारी आनंद पंडित, एसआई मुकुल भगत, अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।





