Search

September 24, 2026 12:38 pm

बकरी को बचाने में अनियंत्रित हुई आम लदी पिकअप, बड़ा हादसा टला

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। पाकुड़-दुमका मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। शिशु मंदिर के समीप आम से लदी एक पिकअप वैन अचानक सड़क पर आई बकरी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे की ओर बढ़ गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से वाहन गड्ढे में गिरने से बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वैन आम लेकर दुमका की ओर जा रही थी। इसी दौरान शिशु मंदिर के पास एक बकरी अचानक सड़क पर आ गई। बकरी को बचाने के लिए चालक ने वाहन मोड़ने का प्रयास किया, जिससे पिकअप का संतुलन बिगड़ गया। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन चालक ने वाहन पर नियंत्रण बनाए रखा और उसे सुरक्षित रोक दिया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और बकरी भी बच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने चालक की सतर्कता और सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते नियंत्रण नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!