Search

June 18, 2026 7:05 pm

ऑक्सफोर्ड ऋषि मिशन एकेडमी ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई।

अब्दुल अंसारी

महेशपुर प्रखंड के मुख्यालय स्थित ऑक्सफोर्ड ऋषि मिशन एकेडमी में शिक्षक एवं छात्रों ने देश के दुसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का पुण्यतिथि मनाया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक सुभम कुमार भगत , पिंकी गुप्ता, प्रवीण खातून, गुलशन बेगम, राकेश कुमार ने बारी-बारी से पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन की. वही शिक्षक उत्तम कुमार सिंह ने छात्रो को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुदड़ी के लाल के नाम से विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने 18 महिने के कार्यकाल में देश की दिशा बदल दी थी. उन्होने ही पहली बार जय जवान जय किसान का नारा लगाया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!