Search

June 18, 2026 5:13 pm

लोक सभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का निरक्षण किया गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के निमित अत्यावश्यक निर्वाचन कर्तव्य के दृष्टिगत लिट्टीपाड़ा प्रखंड अर्न्तगत सभी मतदान केन्द्रों का सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस सेक्टर ऑफिसर के साथ बैठक कर सभी मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। समीक्षा के क्रम में मतदान केंद्रों पर अवस्थित रैम्प, पेयजल, बिजली, शौचालय, कमरों की संख्या, भवनों की स्थिति, सम्पर्क पथ, नेटवर्क कनेक्टिविटी आदि का बारी बारी से समीक्षा कर प्रतिवेदन लिया गया। वहीं उपस्थित सभी सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस सेक्टर ऑफिसर को पोलिंग स्टेशन के लोकेशन के आधार पर पहुंच प्लान ,पोलिंग स्टेशन पर वर्तमान में उपलब्ध सुविधाएं , भेनरेबिलिटी मैपिंग, पोलिंग स्टेशन पर आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन करने का निर्देश देते हुए एक सप्ताह के अन्दर विहित प्रपत्र में सुस्पष्ट प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश सभी उपस्थित सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस सेक्टर ऑफिसर को दिया।इस बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के. सी. दास सहित लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभी 103 मतदान केंद्रों के सुरक्षित सहित 14 सेक्टर ऑफिसर एवं सभी सेक्टर के पुलिस सेक्टर ऑफिसर उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!