Search

June 18, 2026 3:15 pm

ट्रेन के स्वागत को लेकर भाजपा व कांग्रेस आमने सामने

ट्रेन ठहराव का क्रेडिट लें रही है भाजपा: कांग्रेस

विपक्ष के लोगों को पाकुड़ का विकास गले नहीं उतर रहा है: भाजपा

अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने में मंत्री का नाम नहीं होने से भड़का कांग्रेस।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को आयोजित मालदा-बंगलुरू अमृत भारत एक्सप्रेस को पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम राजनीतिक अखाड़ा का केंद्र बन गया है।इस राजनीतिक अखाड़े में भाजपा व झामुमो-कांग्रेस आमने-सामने है। गौरतलब है कि 14 जनवरी से पश्चिम बंगाल के मालदा स्टेशन से खुलकर कर्नाटक के बंगलुरू तक जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव होने जा रहा है। इस उपलब्धि पर एक तरफ भाजपा कह रहे हैं कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा रेल मंत्री को पत्र लिखने के बाद ट्रेन का ठहराव हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ झामुमो का कहना है राजमहल सांसद विजय हासंदा लगातार 9 सालों से पाकुड़ में ट्रेनों के ठहराव के लिए आवाज उठाते आ रहे हैं। बहरहाल इसके बाद भाजपा नेताओं द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि 14 जनवरी को बाबूलाल मरांडी पाकुड़ में ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसको लेकर के भाजपा द्वारा भव्य कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।

हरी झंडी दिखाने में सांसद व मंत्री का नाम नहीं होने से भड़का झामुमो-कांग्रेस

इस कार्यक्रम को लेकर पूर्व रेलवे द्वारा तमाम गण्यमान्य लोगों को आमंत्रण पत्र दिया गया जिसमें हरी झंडी दिखाने वाले अतिथियों में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का ही नाम अंकित था। स्थानीय सांसद विजय हांसदा व पाकुड़ के विधायक सह मंत्री आलमगीर आलम का नाम हरी झंडी दिखाने में नहीं रहने से झामुमो-कांग्रेस के नेता भड़क गए। इस बाबत प्रेस वार्ता आयोजित कर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि स्थानीय सांसद की उपेक्षा से झामुमो आहत है।क्षेत्रीय सांसद ने कई बार रेल मंत्री को पत्र लिखकर पाकुड़ समेत अन्य स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, पाकुड़ से दिल्ली तक सीधी रेल सेवा बहाल करने आदि को लेकर पत्र लिखा है लेकिन, भाजपा रेल पर भी राजनीति कर सांसद के एक भी मांग को नहीं माना। इसलिए पूर्व रेलवे में हावड़ा डिवीजन के बाद सबसे अधिक राजस्व देने वाले पाकुड़ स्टेशन से कोयला व पत्थर को सूबे के बाहर तब तक नहीं जाने दिया जाएगा जब तक कि सांसद द्वारा लिखे गए सभी मांगों को मान नहीं लिया जाता है।वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम का भाजपा ने राजनीतिकरण कर दिया है। बाहर के विधायक व सांसद को बुलाया गया है लेकिन, स्थानीय विधायक व सांसद की उपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि इस बाबत जल्द बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

मीडिया में खबर आने के बाद रेलवे ने सुधारी गलती

झामुमो-कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम का बॉयकॉट करने तथा पाकुड़ से कोयला-पत्थर को बाहर नहीं जाने देने की खबर मीडिया में फ्लैश होते ही रेलवे को अपनी गलती का एहसास हुआ और आनन फानन में नए आमंत्रण पत्र में स्थानीय सांसद व विधायक का नाम भी हरी झंडी दिखाने में जोड़ा गया। हलांकि, इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पाकुड़ को एक सौगात दी गई है जो विपक्ष के लोगों को गले नहीं उतर रहा है और बेवजह राजनीति कर रहे हैं।

img 20240113 wa00381452345617314069208
img 20240113 wa00407233629619302433156

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!