Search

June 17, 2026 10:54 pm

बीडीओ की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केन्द्रों के सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस सेक्टर ऑफिसर के साथ बैठक की गई।

बजरंग पंडित

महेशपुर प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव के अध्यक्षता में आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के निमित अत्यावश्यक निर्वाचन कर्तव्य के तहत प्रखंड अंतर्गत 195 मतदान केन्द्रों का सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस सेक्टर ऑफिसर के साथ बैठक कर सभी मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली. बैठक में मतदान केंद्रों पर रैम्प, पेयजल, बिजली, शौचालय, कमरों की संख्या, भवनों की स्थिति, संपर्क पथ, नेटवर्क कनेक्टिविटी आदि की बारी- बारी से समीक्षा कर प्रतिवेदन ली गई. वहीं उपस्थित सभी सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस सेक्टर ऑफिसर को पोलिंग स्टेशन के लोकेशन के आधार पर पहुंच कर प्लान ,पोलिंग स्टेशन पर वर्तमान में उपलब्ध सुविधाएं , भेनरेबिलिटी मैपिंग, पोलिंग स्टेशन पर आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन करने का निर्देश देते हुए एक सप्ताह के अंदर विहित प्रपत्र में सुस्पष्ट प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश सभी उपस्थित 20 सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस सेक्टर ऑफिसर को दिया. बैठक में बीपीआरओ प्रसेन्नजित मंडल सहित महेशपुर प्रखंड के सभी सेक्टर के पुलिस ऑफिसर व सेक्टर ऑफिसर उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!