Search

April 25, 2026 7:13 am

शीतलहरी से आम जनजीवन अस्त्-व्यस्त पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे।

घने कोहरे के कारण वाहन चलाने में हो रही है परेशानी।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । अचानक से पिछले तीन दिनों से मौसम में काफी परिवर्तन हुआ है। पारा गिरकर 10 से 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सर्द पांचवा हवा ने अपना रूप और आकार बढा लिया है। फल स्वरुप पुरा ज़िला भीषण शीतलहरी के चपेट में है। चारो ओर घना कोहरा छाया हुआ है। 15 दिसंबर को तो आकाश में दिनभर बादल छाए रहे। सूर्य देव के दर्शन तक नहीं हुए। कमोवेश जिले की सभी छः प्रखंड पाकुड़, हिरणपुर ,महेशपुर , लिट्टीपाड़ा, व पकड़िया अमड़ापाड़ा की यही स्थिति है। धुंध के कारण लोग घरों में दुबग्ग गए हैं और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लोगों की आवाजाहि में कमी हुई हैं। सरकार की ओर से शीतलहरी की प्रकोप को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी बढ़कर 15 दिसंबर तक कर दी गई है। संभावना है कि छुट्टी और भी बढ़ाई जा सकती है। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी परेशानि का सामना करना पड़ रहा हे। शीतलहरी को प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा पहले से ही चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। संध्या के पश्चात सर्द हवा के साथ कनकनी निस समस्या और बढ़ा दी है। इस ठंड में भी 2 जून रोटी के लिए मजदूरों नित्य की भांति कार्य करना पड़ रहा । मकर संक्रांति पर्व को लेकर स्कूल बंद होने के कारण बच्चे सड़को पर कम दिखाई दिया। शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ मनीष कुमार ने बड़े बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि सभी को ठंड से बचना चाहिए, ऊनी वस्त्र का प्रयोग करें, हल्का शुष्म जल का सेवन करें। अनावश्यक रूप से घर के बाहर ना रहे। हर हाल में ठंड से बचना चाहिए। खासकर शिशु पर पूरा ध्यान रखना चाहिए। शिशु का कोई भी ऐसा समय ना हो जिस समय वह वस्त्र विहीन हो। उन्होंने कहा किसी भी तरह का ठंड का प्रकोप अगर दिखाई पड़े तो तुरंत चिकित्सक से मदद ले। लापरवाही ना करें,और ना ही आती प्रातः काल स्नान करने की सोचे। बेहतर होगा कि आप गर्म जल से स्नान करें।

img 20240115 wa0044321050534550826207

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!