बजरंग पंडित
पाकुड़।शनिवार को धर्म जागरण पाकुड़ की बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में राम बाबा मोतीलाल पहाड़िया अमरापाड़ा के आलूबेड़ा पंचायत के भूतकुंडी ग्राम (पाकुड़ )निवासी है को दो कंबल , खाने का सूखा समान , चूड़ा सत्तू गुड़, और आने जाने का किराया दिया गया। और नियमित पूजा पाठ करते हैं। धर्म जागरण के सचिव विश्वनाथ प्रसाद भगत ने बताया कि उक्त बाबा के हजारों शिष्य हैं। उन्हें श्री राम लाल के दर्शन करने अयोध्या आने का निमंत्रण दिया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिश्वनाथ भगत सचिव , श्री सुनील कुमार तोला कोषाध्यक्ष , श्री कुमार सात्विक भगत , श्री शंभू भगत , किशोर साव, सहित दर्जनों लोगों ने खुशी व्यक्त किए।





