Search

May 1, 2026 10:53 am

पोखरा में डूबने से एक 13 वर्षीया बच्ची की मौत

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार अपरान्ह हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर गांव में पोखरा के गहरे पानी से डूबने से एक 13 वर्षीया सायला खातून की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने साथ थाना के एएसआई शौकत अली पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। मृतका गांव में स्थित विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती थी। जो गांव के ही अपनी नानी हाजरा बीबी के घर मे ही माँ जुगनू बीबी के साथ रहती थी। वह माता -पिता की एक मात्र संतान थी। विद्यालय से वापस लौटने के बाद मृतका नहाने के लिए नानी के घर निकट स्थित गोलक पोखर में नहाने के लिए दिन के दो बजे आई। जो नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूब गई। इसकी सूचना मिलने साथ परिवार के लोगो मे कोहराम मच गया। इस बीच गांव के रिश्ते में मामा हारून अंसारी पोखरा के गहरे पानी मे खोजबीन शुरू किया। इस दौरान करीब चार बजे बच्ची को मृत अवस्था मे पानी से निकाला। शव को देखने साथ परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा आवश्यक छानबीन की जा रही थी।

img 20240824 wa00211530744152455041597

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!