Search

June 18, 2026 1:08 am

श्रम नहीं शिक्षा के तर्ज पर 44 दिवसीय बाल श्रम विरोधी अभियान का शुभारंभ किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़ )संस्था लोक कल्याण सेवा केंद्र देवीनगर द्वारा खजूरडंगाल पंचायत के दुर्गापुर गांव में 44 दिवसीय बाल श्रम विरोधी अभियान का आगाज मंगलवार को किया गया । जिसका थीम है श्रम नहीं शिक्षा। आज सर्वप्रथम स्टेट लेवल बाल श्रम विरोधी अभियान की शुभारंभ की गयी और संस्था के राजीव रंजन ने बताया गया की इस 44 दिवसीय अभियान जो 30 अप्रैल से 12 जून तक जो विश्व बाल मजदूर रोकथाम दिवस पर समापन किया जाएगाब। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जो बच्चा विद्यालय में नहीं है उसे विधालय से जोड़ना । अर्थात जो बच्चा विद्यालय में नहीं है वह बाल श्रम है। बाल श्रम को खत्म करने के लिए संस्था विद्यालय की शिक्षक सेवा प्रदाता ,जनप्रतिनिधि , ग्रामीण एवं विद्यालय प्रबंधन समिति युवा वॉलिंटियर, बच्चों के साथ टोली बनाकर गांव में जाकर नामांकन कार्यक्रम कर सिटी बजाकर ड्रॉप आउट एवं नए बच्चों को बिद्यालया से जोड़ने का कार्यक्रम किया जाएगा । इस कार्यक्रम में संस्था के विभिन्न कार्यकर्ता गिन्नी , कल्पना, मनीषा ,पार्थो एवं युथ वॉलिंटियर मौजूद थे ।

img 20240430 wa00464064798872625513939
img 20240430 wa00484218705773128599404

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!