Search

May 10, 2026 5:54 am

कोयला चोरी,रंगदारी मांगना और गाली गलौच करने को लेकर बीजीआर कर्मी ने चार लोगों के खिलाफ थाना में कराया मामला दर्ज।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के पास कोयला ढुलाई कर रहे हाइवा गाड़ी को रोककर हाईवा से कोयला चोरी, रंगदारी मांगने, गालीगलौज के मामले में को लेकर बीजीआर कंपनी के कर्मी ने महेशपुर थाने में लिखित शिकायत कर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दर्ज शिकायत में उल्लेख किया गया है कि रोड पेट्रोलिंग सुपरवाइजर सह वादी जगदीश राय अपने सहयोगी के साथ कोयला चोरी रोकथाम को लेकर गस्ती कर रहे थे. बीते बुधवार को पोखरिया गांव के पास चार लोग हाईवा रोककर कोयला चोरी कर रहा था. वही गश्ती पार्टी ने गांव के ही लखिन्द्र रविदास, रतन रविदास, दुलवा उर्फ दुल्लु रविदास और प्रयास रविदास को कोयला उतारने के लिए मना किया तो रंगदारी मांगते व गालीगलौज करते हुए कहा कि हमलोगों कई वर्षों से कोयला उतारते हैं. कोई कुछ नहीं कर पाया. ज्यादा बोलने पर एसटीएससी का केस में फंसा देंगे. वादी के लिखित शिकायत पर उक्त चार लोगो के खिलाफ महेशपुर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!