Search

April 27, 2026 8:01 pm

यूथ चैरिटी के खुशबू से खींचे चले आए एक बड़े कारोबारी, मदद का दिया हर संभव भरोसा।

यासिर अराफ़ात

पाकुड़ : दूसरों के लिए जिंदगी जीने का मजा ही कुछ और है. और यह करके दिखाया है मनीरामपुर के कुछ युवकों ने. यूथ चैरिटी संस्था की रोशनी अब दूर-दूर तक जाने लगी है. यूथ चैरिटी से समाज के जरूरतमंदों को काफी फायदा हो रहा है. यूथ चैरिटी के जोश और कार्यशैली को देखकर समाज के लोग इस संस्था की तरफ प्रभावित हो रहे हैं. हर रोज किसी न किसी जरूरतमंद को इस संस्था की तरफ से मदद की जा रही है. दिन-ब-दिन इस संस्था से लोग जुड़ते जा रहे हैं. हो भी क्यों ना. जब कभी भी किसी जरूरतमंद को खून देने की बात हो. जरूरतमंद मरीज को दवाई की जरूरत हो या फिर इलाज की जरूरत हो, किसी गरीब की बेटी की शादी का मामला हो, या फिर किसी दुर्घटना का शिकार व्यक्ति हो, ऐसे सभी जरूरतमंदों के बीच युद्ध चैरिटी के सदस्य 24 घंटा मौजूद रहते हैं. इस संस्था की कार्यशैली से प्रभावित होकर पाकुड़ के मशहूर समाज सेवी लुत्फ़ल हक ने भी निशुल्क एंबुलेंस देने की घोषणा हाल ही में कर दी थी. अब इस संस्था की रोशनी दूर-दूर तक फैलने लगी है. मंगलवार को एक बड़े कारोबारी टाटा जमशेदपुर से यूथ चैरिटी की खुशबू से मनीरामपुर खींचे चले आए. कारोबारी सफी अहमद और उनका बेटा दानिश अहमद यूथ चैरिटी की मैनेजमेंट टीम से मिले और भविष्य में संस्था को हर संभव मदद का भरोसा दिया. उनके इस आश्वासन से संस्था के युवकों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई. जानकारी के लिए बता दें कि इस संस्था की देखरेख स्थानीय निवासी अकीमुद्दीन शेख के द्वारा की जा रही है. सेक्रेटरी रियाज उल हक, अध्यक्ष शोएब अख्तर, तथा सचिव अस्फारुल हक़ मैनेजमेंट टीम के तौर पर काम कर रहे हैं.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!