Search

October 18, 2026 6:45 pm

बाइक चोरी मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ थाना में किया गया मामला दर्ज।

एस कुमार

महेशपुर थाना चौक के दुर्गा मंदिर के समीप विगत 30 मई को एक बाइक अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिए जाने को लेकर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज की गई है. उक्त घटना को लेकर मोटरसाइकिल मालिक महेशपुर- डांगापाडा गांव निवासी हसीबुल शेख ने थाने में दिये गए लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि वे अपनी मोटरसाइकिल जेएच 16 सी 3401 को थाने के समीप दुर्गा मंदिर के पास हेंडललोक कर अड़त के दुकान में काम कर रहा था. वही दोपहर करीब एक बजे दुकान से बाहर निकला तो देखा कि उसकी मोटरसाइकिल नहीं है. आसपास में काफी खोजबीन करने के बाद भी मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं चला. पीड़ित के लिखित शिकायत के आधार पर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!