ओपी थाना प्रभारी टिंकू रजक ने बताया मामला को लेकर छानबीन की जा रही है।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) सिमलोंग ओपी क्षेत्र के बड़ा मुड़जोड़ा में चतुर किस्कू के घर से सोमवार को दिन दहाड़े बक्सा में रखा 20हजार रूपए चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है जिस समय बक्सा को तोड़ कर चोरी हुआ उस समय घर पर कोई नहीं था। गृह स्वामी संगीता किस्कू ने बताया कि घर पर बक्सा में 20हजार रूपए रखा हुआ था किसी काम को लेकर दूसरे का घर गई थी जब घर आया तो देखा कि बक्सा का ताला टूटा हुआ है साथ ही बक्सा में रखा सारा रूपया गायब हैं। किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया हैं।जानकारी के अनुसार संगीता किस्कू की पति चतुर बास्की ताड़ी का कारोबार करता है।चतुर बास्की रोज दिन की तरह वह अपना काम पर निकला था। फिलहाल सिमलोंग पुलिस को सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार का घर पहुंचकर मामले को लेकर तहकीकात में जुट गए हैं।





