Search

October 17, 2026 2:28 am

बकाया रुपया मांगने को लेकर मारपीट व सोने की चैन छिनने को लेकर थाना में मामला दर्ज।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के नुनबट्टा गांव में बकाया रुपया मांगने को लेकर मारपीट व सोने का चेन छीन लेने का मामला सामने आया है. वादी नुनबट्टा गांव निवासी उषा देवी ने थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते 5 जुलाई 2024 को घर के दुकान में दुकानदारी कर रही थी. इसी बीच दुकान के सामने ही सनमती मुर्मू से उसकी मां से 45 हजार रूपया दुकान का बकाया है जो देने के लिए बोलने को कही थी. वही कुछ देर बाद ही उसकी मां लीलमती मुर्मू, सनमति मुर्मू, रामेश्वर मुर्मू, रामनाथ मुर्मू सभी मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट किया. और सनमति मुर्मू ने मेरा मंगल सूत्र करीब 50 हजार का चेन छीन लिया. वादी के लिखित शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!