अमर भगत
Also Read: कमलघाटी में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की भव्य इफ्तार पार्टी, हजारों रोजेदार हुए शामिल
अमड़ापाड़ा:- रविवार को थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त चौकीदार सरजू यादव को माला पहनाकर बिदाई दी गई। साथ ही अंग वस्त्र और गीता देकर सम्मानित किया गया। मौजूद अन्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने भी माला पहनाकर सेवानिवृत्त चौकीदार सरजू यादव को सम्मानित किया। आयोजित समारोह में बीडीओ सह सीओ श्रीमान मराण्डी व थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने सरजू यादव के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। कहा सेवानिवृत्त होना एक प्रकिया है। मौके पर एसआई श्रीचाँद किस्कु, दिलीप बास्की, एएसआई आशीष कुमार राम के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।






