Search

May 12, 2026 6:20 pm

थाना प्रभारी के स्थानांतरण के मौके पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सानू कुमार

महेशपुर थाना प्रभारी के स्थानांतरण के मौके पर थाना परिसर में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. वही पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महेशपुर से एक सच्चे और ईमानदार पुलिस पदाधिकारी का स्थानांतरण हो रहा है. जो यहां के लोगों को लंबे समय तक खलेगा. ज्ञात हो कि थाना प्रभारी आनंद पंडित और एसआई मुकुल भगत का तबादला महेशपुर से राँची कर दिया गया है. जबकि एसआई शेलेन्द्र नायक का तबादला जमशेदपुर जिला कर दिया गया है. वही पुलिस पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी व एसआई को शोल ओढ़ाकर, पुष्प गुच्छ व उपहार देकर सम्मानित की गई. मौके पर एसआई दिनेश प्रसाद सिंह, एएसआई मृत्युंजय कुमार, अनिल, मनदीप मेहता, जयशंकर राम, सत्येंद्र कुमार, अन्नत कुमार, प्रवीण यादव, मोहम्मद सिराज, धर्मेंद्र साह, संतोष राय, श्याम यादव, हसन शेख सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे.

img 20240223 wa0054811390425659013422

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!