Search

September 20, 2026 12:45 am

धूमधाम से संपन्न हुआ पत्ता मेला,देखने को मिली आदिवासी संस्कृति की झलक।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)आदिवासियों का अनोखा पत्ता मेला पारंपरिक तरीके से संपन्न हो गया। इस अवसर पर आदि देव महादेव की पूजा के साथ रोमांचक तरीके से भक्तों को आशीष प्रदान किया गया।लेटबाड़ी में पत्ता मेला के आयोजन के लिए विशेष तैयारी की गयी थी।रात में रंगारंग आदिवासी दिनाजपुर कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
आयोजन से लोगों को काफी उत्साह देखा गया। मेला में समाज के लोगों से मिलने का मौका मिल जाता है।इस मेला में योग्य वर मिलने पर कन्या पक्ष के लोग समाज के प्रधान को शादी तय करने के लिए भेजते हैं। सदियों से चली आ रही यह परंपरा पत्ता मेला आदिवासी समाज अपनी संस्कृति को बचाए रखना में महत्वपूर्ण पत्ता मेला का भूमिका रहता है,एक सप्ताह तक चलने वाला पूजा आज संपन्न हुआ, गौरतलब है कि पत्ता मेला के अंत में भगत परिवार के सदस्यों द्वारा महादेव की पूजा कर लकड़ी के ऊंचे लाठ पर घूम कर लोगों को फूल और प्रसाद से आशीष प्रदान किया जाता है।इस रोमांचक करतब का नजारा देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग जुटते हैं।भगत के रोमांचक करतब के दौरान परिवार की महिलाएं सिर पर कलश लेकर हाथ जोड़े महादेव का ध्यान करती हैं।ग्राम प्रधान पगान हेंब्रम ने बताया कि की यह मेला दशकों से चलता आ रहा है और आगे चलते रहेगा,और इस मेला को सभी ग्रामीणों के प्रयास से ही सफल हो पाया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!