सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): बागशिशा कुम्हार टोला में सोमवार को 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गांव में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन आयोजित की गई है। इसको लेकर दर्जनों की संख्या में कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। जहां जय राधे राधे की बोल पर बागशिशा व डांगापाड़ा का नगर परिक्रमा किया गया। वही धार्मिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस संकीर्तन में साधन मण्डल वीरभूम बंगाल , करुणा पण्डित बड़तल्ला , वीरेन मण्डल गोपालपुर , कौशल्या देवी महेशपुर , बासुदेव पण्डित बागशिशा व विजय पण्डित बाबूपुर के कीर्तन मंडली भाग ले रहे है। संकीर्तन से पूर्व पुरोहित, वैरागी एवं कीर्तन मंडलियों द्वारा अधिवास की गई। जहां श्रीकृष्ण लीला की महिमा प्रस्तुति की जाएगी। आयोजक कमिटी के अनुसार आगामी गुरुवार को रास व शुक्रवार को कुंजभंग होगी। जिसमें महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।





