Search

October 15, 2026 12:28 pm

आत्मा शासकीय निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागर में आत्मा शासकीय निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई।पिछले बैठक में लिए गए निर्णय की चर्चा की गई जिसमें सभी बिदु अनुपालित पाए गए। बैठक में इस वितीय वर्ष 2024-25 में आत्मा एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किए जाने वाले कार्यों को अनुमोदित किया गया। आत्मा के द्वारा प्रशिक्षण परिभ्रमण, गोष्ठी, किसान मेला, किसान पाठशाला किसान वैज्ञानिक अंतर्मिलन आदि को स्वीकृत किया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के द्वारा किए जाने वाले कार्य जैसे कृषि यंत्र किसानों के बीच एवं सही किसानों का चयन कर उन्हें योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर कमलेश कुमार भारती, जिला मत्स्य पदाधिकारी रचना निश्चल, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, डीडीएम नाबार्ड, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र एवं किसान प्रतिनिधि मौजूद थे।

img 20240731 wa00252109122581592663363

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!