बजरंग पंडित
पाकुड़िया (पाकुड़)हनुमान मंदिर पाकुड़िया में बुधवार की देेेर शाम को रामनवमी महोत्सव की तैयारी को लेकर मंदिर कमिटि एवं ग्रामीणों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस बार हनुमान मंदिर पाकुड़िया में रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा । मन्दिर की साफ सफाई व साज सज्जा आकर्षक ढंग से की जाएगी । रामनवमी पूजन के अवसर पर दिन में ध्वजारोहण और शाम को पाकुड़िया बाजार में अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा । जुलूस के उपरांत रात में खिचड़ी भंडारा लगाया जाएगा । कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन नहीं करेंगे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाले जाएंगे । मन्दिर में स्थापित सभी प्रतिमाओं को विशेष रूप से सजाया जाएगा । बैठक में मंदिर कमेटी के सदस्य संजय भगत,तारक साह, पूर्णेंदु कुमार विमल,विजय भगत,मोहन प्रसाद भगत,सोनू भगत ,सुबोध भगत,आलोक कुमार आदि दर्जनों लोग बैठे थे ।





