Search

April 26, 2026 8:24 pm

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 69 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन को लेकर बैठक की गई।

बजरंग पंडित

महेशपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 69 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रही है. इसको लेकर शुक्रवार को अभाविप पाकुड़ के द्वारा महेशपुर धर्मशाला परिसर में जिला बैठक का आयोजन की गई. जिसमें आगामी 7-10 दिसंबर तक होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से जुड़ी जानकारियां दी गई. एवं राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का भी विमोचन किया गया. वही अभाविप पाकुड़ के जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के चार दिवसीय आयोजन के दौरान भारत के प्रत्येक जिले के विद्यार्थी भाग लेने दिल्ली पहुंचेंगे. पाकुड़ जिले से विद्यार्थी परिषद के आठ कार्यकर्ता इस अधिवेशन में भाग लेने दिल्ली पहुंचेंगे. इस महत्वपूर्ण आयोजन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 75 वर्षों की संगठनात्मक यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ावों से विद्यार्थियों को परिचित कराने, छात्र आंदोलन की प्रमुख शक्ति के रूप में विद्यार्थी परिषद के योगदान, देश के सभी भागों से अधिवेशन में भाग ले रही युवाशक्ति द्वारा देश की विविधता में एकता का स्वरूप दिखाई देगा. वही विश्वविद्यालय संयोजक बमभोला उपाध्याय ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दिल्ली में आयोजित हो रहा. राष्ट्रीय अधिवेशन वर्तमान की शिक्षा क्षेत्र की परिवर्तनकारी स्थितियों सहित समाज, युवाओं व शिक्षा संबंधी विषयों को प्रमुखता से रेखांकित करने वाला होगा. इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के सभी क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों, प्राध्यापकों तथा शिक्षाविदों के संवाद से विद्यार्थी परिषद अपने आगामी कार्ययोजना को मूर्त रूप देगी. राष्ट्रीय अधिवेशन में दिए जाने वाले प्रा. यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र में देश के वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन में शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक एवं समसामयिक विषयों पर मंथन होगा. इस मंथन से निकला अमृत रूपी निष्कर्ष देश को दिशा देने का काम करेगी. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ-साथ बैठक में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को जिले के सभी इकाइयों में समरसता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. अभाविप का 69 वां राष्ट्रीय अधिवेशन डीडीए ग्राउंड बुराड़ी में होगा. जहां एक पूरा अस्थायी नगर बसाया जाएगा. इस पूरे नगर का नाम पांडवकालीन राजधानी रही इंद्रप्रस्थ नगर नाम रखा गया है. इस नगर के मुख्य सभागार का नाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह रहे स्व. मदनदास देवी के नाम पर रखा गया है‌. मौके पर सरोज पांडेय, बमभोला उपाध्याय, राहुल मिश्रा, गुंजन तिवारी, जीत साहा, प्रदीप मिश्रा, आनद भंडारी, सन्नी तिवारी, परेश घोष, सोम मरांडी, राम किस्कू ,स्टीफन हांसदा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!